चक्रधरपुर: बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने के विरोध में आदिवासी समाज की भूख हड़ताल जारी
चक्रधरपुर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने और क्षतिग्रस्त करने के विरोध में आदिवासी मुंडा समाज की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। दोषियों की गिरफ्तारी और प्रतिमा की सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापना की मांग पर आंदोलनाकारी डटे हुए हैं।