तरारी: तरारी में आजाद समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रितेश कुमार का दौरा, जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं
Tarari, Bhojpur | Jun 14, 2025 आजाद समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रितेश कुमार ने शनिवार को तरारी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी स्थानीय समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।दौरे के दौरान रितेश कुमार ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि तरारी को स्वच्छ, सुंदर और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है।