सुसनेर: मंडी में पिकअप चालक ने किसान की बाइक को टक्कर मारी, विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची
शुक्रवार दोपहर 1 बजे आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में एक पिकअप वाहन चालक ने किसान की बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सुसनेर पुलिस थाने से पुलिसकर्मी शंभू जाट और होकम सिंह दांगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई है