हाथरस: गांव सलेमपुर में संपत्ति विवाद को लेकर परिजनों में हुई मारपीट, दो लोग घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आज रविवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग संपत्ति के विवाद को लेकर परिजनों में जमकर मारपीट हो गई !दोनों तरफ से जमकर लात घुसे चलने से मारपीट में परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया!