बक्सर: जिला गंगा समिति की अध्यक्षता में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आयोजन
Buxar, Buxar | Oct 24, 2024 डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छता जागरूकता हेतु सांकेतिक दौड़, पौधारोपण व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नाथ बाबा घाट पर युवाओं द्वारा गंगा घाट किनारे एक घंटे तक श्रमदान किया गया।