देवसर: बरगवां गैस एजेंसी में चोरी, चोर खिड़की तोड़कर 1 लाख 45 हजार रुपये उड़ा ले गए, व्यापारियों में दहशत
बरगवां थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच बीती देर रात इंडेन गैस एजेंसी में हुई चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोरों ने एजेंसी की खिड़की का रॉड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर में रखी दराज से लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह जब एजेंसी मैनेजर धर्मेन्द्र द्विवेदी दुकान खोलने पहुंचे