अशोक नगर: नरवाई जलाने से मिलेगी राहत हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर पर 50% तक अनुदान, 4 अगस्त तक करें आवेदन
अशोकनगर में किसानों के लिए राहतभरी खबर है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर और जीरो टिल सीडकम फर्टिलाइजर ड्रिल पर 50 प्रतिशत तक अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 है। ये आधुनिक कृषि यंत्र बिना जुताई सीधे बोनी करने के साथ नरवाई और पराली के बेहतर प्रबंधन में भी मदद करेंगे।