भदेसर: पंचदेवला गांव में तलवार से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश के चलते तीन आरोपी गिरफ्तार, कार व तलवार बरामद
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर थाना क्षेत्र के पंचदेवला गांव में पुरानी रंजिश के चलते कमलेश धाकड़ पर हुए तलवार से जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशनलाल कुमावत, दीपक भोई और पिंटू सिंह राजपूत को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर आई ट्वंटी कार और तलवार बरामद की गई है। सभी को कोर्