झांसी: दिल्ली में प्रदर्शन, झांसी में यात्रियों की आफत! ट्रेनें रद्द, स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर हुए यात्री
Jhansi, Jhansi | Oct 10, 2026 दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का असर अब झांसी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। कोई दूर-दराज से दिल्ली पहुंचने के लिए आया था, तो कोई जरूरी काम से सफर पर निकला था। लेकिन स्टेशन पहुंचते ही जब ट्रेन रद्द होने की खबर मिली, तो उनके सारे प्लान बिगड़ गए।