महोबा: महोबा में डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया विस्तृत निरीक्षण
Mahoba, Mahoba | Apr 23, 2026 महोबा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से डीएम व एसपी द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।