बाह: बाह में बाइक के सामने बच्ची आने पर विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट; कई लोग घायल
थाना बाह क्षेत्र के गांव नरहौली में शनिवार को बाइक के सामने बच्ची आने पर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। उदयवीर बाइक से जा रहा था, तभी 5 वर्षीय लाव्या सामने आ गई। इस पर कहासुनी हुई और आशिक के विरोध के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि करीब 10 लोगों ने मिलकर एक पक्ष को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे करण प्रकाश और रतन प्रकाश भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सूरज