सूरतगढ़: ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती, सब्जी मंडी और बीकानेर रोड पर सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को हटवाया, चलाया अभियान
सूरतगढ़ में ट्रैफिक प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में सब्जी मंडी व बीकानेर रोड पर अभियान चलाकर सड़क पर लगने वाली रेहड़ियों को पीछे हटवाया गया। पुलिस ने रेहड़ी संचालकों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी और नियमों की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई व जुर्माने की चेतावनी दी। ट्रैफिक इंचार्ज बन्ना ने गुरुवार दोपहर बताया की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।