सुल्तानपुर: धम्मौर पुलिस ने महिला पर हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
धम्मौर के बंधुआखुर्द निवासी संजय कुमार ने गांव निवासी शक्ति सिंह के विरुद्ध तीन दिन पूर्व स्थानीय थाने पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि शक्ति सिंह संजय के घर के सामने बने ब्रेकर को तोड़ रहा था। संजय की पत्नी ने मना किया तो उसने गाली गलौज करते हुए मारकर घायल किया था। संजय की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आरोपी शक्ति की गिरफ्तारी की गई है।