मढ़ौरा: सिहोरियां नदी किनारे गड्ढे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया बरामद
Marhaura, Saran | Apr 10, 2026 थानाक्षेत्र के सिहोरियां नदी किनारे स्थित एक गड्डे से पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है जिसके बाद एसडीपीओ के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के सुचना पर करीब 38 वर्षीय व्यक्ति की शव पुलिस ने बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया।