करछना: निरौंधा गांव के सामने बाइक और साइकिल में जोरदार भिड़ंत, साइकिल सवार किसान की हुई मौत
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत निरौंधा गांव के सामने सोमवार रात मार्ग से गुजरते समय साइकिल व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया। दोनों के बीच टक्कर इतना भीषण था कि साइकिल सवार किसान 55 वर्षीय बरमदीन पटेल पुत्र केदारनाथ पटेल की मौत हो गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।