Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेले के लिए कल से शुरू होंगे चंबा में कलाकारों के ऑडिशन..! #NewsUpdate

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026

MORE NEWS

📰 हिम दृष्टि न्यूज़
रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा (हि.प्र.)
जडेरा–साहो क्षेत्र में मिल्क प्लांट खोलने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
चंबा, 13 जुलाई। जिला चंबा के जडेरा एवं साहो क्षेत्र के पशुपालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकरबड्स  बी डी सी सदस्य नूर दीन नूरानी   स्थानीय निवासी अयूब पुत्र फत्ते मोहम्मद, ग्राम नेणहूई,डाकघर पलयूर, तहसील एवं जिला चंबा ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जडेरा, साहो तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गुर्जर एवं अन्य किसान दुग्ध उत्पादन का कार्य करते हैं। क्षेत्र में दूध की पर्याप्त मात्रा होने के बावजूद दूध की खरीद और विपणन की उचित व्यवस्था नहीं होने से पशुपालकों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि जडेरा एवं साहो क्षेत्र में शीघ्र दुग्ध संग्रहण केंद्र (मिल्क प्लांट) स्थापित किया जाए, ताकि स्थानीय किसानों और पशुपालकों से नियमित रूप से दूध की खरीद सुनिश्चित हो सके। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक सर्वेक्षण कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि क्षेत्र में मिल्क प्लांट स्थापित किया जाता है तो इससे हजारों पशुपालक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी तथा दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई है।
— हिम दृष्टि न्यूज़
रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा (हि.प्र.)

📰 हिम दृष्टि न्यूज़ रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा (हि.प्र.) जडेरा–साहो क्षेत्र में मिल्क प्लांट खोलने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन चंबा, 13 जुलाई। जिला चंबा के जडेरा एवं साहो क्षेत्र के पशुपालकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकरबड्स बी डी सी सदस्य नूर दीन नूरानी स्थानीय निवासी अयूब पुत्र फत्ते मोहम्मद, ग्राम नेणहूई,डाकघर पलयूर, तहसील एवं जिला चंबा ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जडेरा, साहो तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गुर्जर एवं अन्य किसान दुग्ध उत्पादन का कार्य करते हैं। क्षेत्र में दूध की पर्याप्त मात्रा होने के बावजूद दूध की खरीद और विपणन की उचित व्यवस्था नहीं होने से पशुपालकों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि जडेरा एवं साहो क्षेत्र में शीघ्र दुग्ध संग्रहण केंद्र (मिल्क प्लांट) स्थापित किया जाए, ताकि स्थानीय किसानों और पशुपालकों से नियमित रूप से दूध की खरीद सुनिश्चित हो सके। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक सर्वेक्षण कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि क्षेत्र में मिल्क प्लांट स्थापित किया जाता है तो इससे हजारों पशुपालक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी तथा दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई है। — हिम दृष्टि न्यूज़ रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा (हि.प्र.)

Chamba, Chamba | Jul 13, 2026