खुरई: खैजरा इज्जत गांव में कुल्हाड़ी से गाय का पैर काटकर कुएं में फेंका, ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Khurai, Sagar | Mar 31, 2025 सोमवार शाम लगभग 7 बजे देहात थाने में खेजरा इज्जत गांव के दर्जन भर लोगों ने शिकायत की है कि किसी ने कपिल दांगी की गाय का कुल्हाड़ी से पैर काटकर उसे कुएं में गिरा दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गाय को कुएं से निकाला तो उसका पैर कटा था। कुएं के पास एक कुल्हाड़ी पड़ी थी आसपास बहुत खून भी फैला था। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी।