खुरई: ऋषभ कुमार वार्ड में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पेड़ के नीचे बैठे-बैठे मौत, देहात थाना पुलिस ने शव मर्चुरी में पहुंचाया
Khurai, Sagar | Mar 29, 2025 शनिवार शाम लगभग 6 बजे ऋषभ कुमार वार्ड में ढाबे के पास पेड़ के नीचे बैठे बैठे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद ढाबा संचालक बृजेंद्र ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को खुरई अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया। मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया और परिजनों की तलाश कर शिनाख्त में जुटी।