खुरई: खुरई में 28 मार्च को जल सप्लाई बंद रहेगी, वाटर फिल्टर की सफाई के कारण सीएमओ ने किया निरीक्षण
Khurai, Sagar | Mar 27, 2025 गुरुवार शाम लगभग 4 बजे सीएमओ राजेश महतेले ने इंजीनियरों व अन्य कर्मचारियों के साथ जेल रोड स्थित वाटर फिल्टर प्लांट की सफाई का निरीक्षण किया। सुबह से ही सफाई का काम किया जा रहा था। समय समय पर प्लांट की सफाई होती रहती है। प्लांट की सफाई के कारण ही खुरई में 28 मार्च को जल सप्लाई नहीं होगी। इसके लिए पहले से ही नगर पालिका नगर में इनाउन्सिमेंट करा रही है।