खुरई: सिलोधा में भूसा बेचने आए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने टाल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया
Khurai, Sagar | Mar 28, 2025 शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे सिलोधा में भूसा बेचने आए 25 वर्षीय किसान की करेंट लगने से मौत हो गई। किसान ने जैसे ही ट्राली को खाली करने हाइड्रोलिक सिस्टम से ऊपर उठाकर खाली करने ट्राली पर चढ़ा तो हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिजनों ने टाल मालिक पर लापरवाही के लगाए आरोप, विद्युत विभाग ने जांच कर बताया लाइन की ऊंचाई ठीक नीचे पुराव कराने से हुई घटना।