कालपी: कालपी के रामगंज इलाके में पत्नी और बच्चों से विवाद के बाद बुजुर्ग का हंगामा, घर में पत्थरबाजी की, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 30, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामगंज इलाके में एक बुजुर्ग ने पत्नी और बच्चों से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। आरोप है कि बुजुर्ग ने परिवार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के साथ ही घर में पत्थरबाजी भी की। वही मंगलवार दोपहर 2 बजे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।