अटेर: सिद्ध बाबा मंदिर के महंत पर हमले के विरोध मे संत समाज ने SP ऑफिस का घेराव कर किया प्रदर्शन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Ater, Bhind | Jul 1, 2026 भिंड। अखिल भारतीय संत समाज के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज के नेतृत्व में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक सैकड़ा से अधिक साधु-संतों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। संत समाज ने देवली गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के महंत लाल दास महाराज पर हुए हमले के मामले में पुलिस द्वारा सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई। और प्रदर्शन किया है