हमीरपुर: जिला अधिकारी कार्यालय के पास धरने पर बैठने वालों के खिलाफ प्रशासन ने 16 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है
हमीरपुर जिला अधिकारी कार्यालय के पास धरने पर बैठे सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 34 पर डिवाइडर व चौडीकरण की मांग का ज्ञापन देना चाहा ,जिलाधिकारी ने ज्ञापन नहीं लिया। धरने पर बैठे लोगों से अधिकारियों से बहस भी हुई। प्रशासन ने सोलह नामजद, चालीस अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।यह जानकारी सोमवार को बारह बजे मिली।