स्लीमनाबाद: ग्राम लिगरी में खेत में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिगरी में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां खेत में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसारपुर निवासी 22 वर्षीय युवक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।