अजयगढ़: न्याय की जीत: 28 साल पुराने अतिक्रमण पर कोर्ट का हंटर, 50 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त
Ajaigarh, Panna | Apr 30, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ न्यायालय ने वन संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने धरमपुर परिक्षेत्र की कुडरा बीट में 28 साल पुराने अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई को जायज ठहराते हुए, अतिक्रमणकारियों के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। मामला वन कक्ष पी-53 का है, जहाँ करीब 50 हेक्टेयर वन भूमि पर दशकों से अवैध कब्जा था। वन विभाग की टीम ने