टीकमगढ़: रामनगर हत्याकांड: ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, बेटी की शादी में शामिल होने को मांगी 2 दिन की मोहलत
ग्राम पंचायत रामनगर के सौ से अधिक महिला-पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दम्पति हत्याकांड में कुछ ग्रामीणों को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, वे घटना के समय अपने घरों पर मौजूद थे। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जेल में बंद दो आरोपियों के परिवार में 24 जून को पुत्री का विवाह है मोहलत दे।