डुमरांव: पारिवारिक विवाद से तंग पत्नी बच्चों के साथ घर से निकली, महरौरा का मनोज पहुंचा थाने
Dumraon, Buxar | Apr 7, 2026 डुमरांव थानाक्षेत्र के महरौरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई, जिससे पति बेहद परेशान है। पीड़ित मनोज राय ने मंगलवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचकर अपनी पत्नी अनीता देवी और बच्चों की खोज की गुहार लगाई। मनोज बर्तन की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।