कामां: कामां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कामां के कोसी चौराहे से तथा दूसरे आरोपी को हरियाणा के बिछौर थाना क्षेत्र से दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज थे।पुलिस टीम की कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।शुक्रवार शाम 7बजे मिली जानकारी।