बिजनौर: बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल में डॉक्टर पर मरीज के साथ बदसलूकी का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Jun 16, 2026 बिजनौर में आज मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे जिला मेडिकल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने का एक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर नितिन त्यागी ने मरीज आदेश चौधरी के साथ बदसलुकी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।