जौनपुर: जौनपुर के युवक की नालासोपारा में हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश
मुंबई के नालासोपारा में जौनपुर निवासी युवक विजय चौहान की पत्नी चमन ने अपने प्रेमी मोनू विश्वकर्मा संग मिलकर हत्या कर दी। शव को घर में ही दफनाकर उस पर टाइल्स लगाई और बेड डालकर आराम से रहने लगी। विजय के भाई अजय को शक हुआ तो खुदाई के दौरान तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। खुदाई में विजय का शव बरामद हुआ।