जौनपुर: थाना लाइन बाजार पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 14 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे
थाना लाइन बाजार पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 14 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को मंगलवार की दोपहर 2 बजे सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।