जौनपुर: साहू धर्मशाला में साहू कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) का पद व गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह साहू धर्मशाला सभागार में मंगलवार की सुबह 11 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीए राजेशराज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि देव कुमार साहू (राजू) व अन्य पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।