जौनपुर: सरायख्वाजा से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया, 10 हजार के इनामिया समेत 7 लोग दबोचे गए
सरायख्वाजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोशल मीडिया पर झूठे विज्ञापन देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 10 हजार के इनामिया समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।