धौलपुर: 96 घंटे में पुलिस ने किया एक्शन, मासूम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शहर के मयूरी नगर में 27 अप्रैल को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 96 घंटे में खुलासा कर दिया। घर के बाहर खड़ी एक मासूम बालिका पर फायरिंग करने वाले आरोपी युवराज उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के अनुसार दोपहर करीब 3:10 बजे बालिका घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और बच्ची को बाहर बुलाने लगा। जब वह बाहर नहीं निकली तो आरोपी ने क