वारासिवनी: वारासिवनी में जयकारों के बीच कान्हा को विदाई, देर रात तक चला श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रामपायली रोड की बड़ी नहर, शिव मंदिर के समीप नहर, लालबर्रा रोड के टोंडिया नाला सहित अन्य स्थानों पर शाम 4 बजे से विसर्जन शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर जयकारों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंचे।