जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत सुलसुली, मुरकोल एवं जमई का दौरा कर मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन चेक डैम, आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा 5 प्रतिशत मॉडल संरचना निर्माण में श्रमदान कर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं जनपद पंचायत वाड्रफनगर में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए 30 जून तक अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने तथा 19 जून को अभियान के रूप में 5 प्रतिशत मॉडल संरचना निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत जमई में बिहान समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन कर उन्हें आयवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#Balrampur #Chhattisgarh
95 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 18, 2026