प्रतापगढ़: बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
पौराणिक बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मेले के तीसरे दिन शनिवार शाम 6 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भारी भीड़ के बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे, और सई नदी घाट से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस बल व सीसीटीवी से निगरानी की गई। मुख्य पुजारी बद्रीनाथ गिरी ने जानकारी दी कि गर्भगृह की साफ-सफाई के लिए कपाट प्रतिदिन सुबह 11:30 से 12:30 और शाम 7:00 से 8:00 बज