नामकुम: रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने पवन खेड़ा का किया स्वागत
Namkum, Ranchi | Oct 12, 2025 रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमेन पवन खेड़ा का रविवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमेन पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में देश में क्या ही रहा है सभी देख रहे हैं।