रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से गुरुवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त वन विभाग कार्यालय रावतसर के पास अवैध 02 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक अस मत अली निवासी किताबुदिन वाला मोधूनगर तहसील रावतसर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।