सिराथू: ₹25000 के इनामिया गौ तस्कर से पुलिस की रोही में हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली
कोखराज थाना क्षेत्र के रोही में गौतस्करी के 25000 रुपए के इनामियां से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई है।पकड़े गए बदमाश पर चंदौली जिले में पुलिस ने ₹25000 का इनाम घोषित किया है और कोखराज थाना में भी इस पर कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने गोवध अधिनियम व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।