बैराड़: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और पुलिस टीम ने नगर में किया पैदल गश्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा पुलिस टीम के साथ नगर में की जा रही पैदल गश्त का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जहा पुलिस टीम सोमवार शाम 7:30 बजे माता रोड से लेकर न्यू बस स्टैंड, धोरिया रोड तक नियमित रूप से गश्त कर न केवल कानून व्यवस्था बनाए रख रही है, बल्कि आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुन रही है।