उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र की महिला ने कुछ लोगों पर लगाया घर में जबरन घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप
Orai, Jalaun | Mar 28, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घर में अकेले थी, तभी कुछ लोग घर में जबरन घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया तो बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।