मेरठ: कांग्रेसियों ने असम CM हिमंत बिस्व सरमा का पुतला फूंका, पुलिस से झड़प, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अपशब्द बोलने का आरोप
Meerut, Meerut | Apr 10, 2026 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अपशब्द बोले जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुलिस को चकमा देकर कमिश्नरी चौराहे पर हिमंत बिस्व सरमा का पुतला आग के हवाले कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती तब तक पुतला फूंका जा चुका था।