हरदोई: हरियावां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 10, 2025 जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को वादी द्वारा थाना हरियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त लालता निवासी ग्राम मोहनपुरवा थाना हरियावां द्वारा वादी की पुत्री के साथ गलत कार्य किया गया। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना हरियावां पर पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।