हरदोई: कोतवाली शहर पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 10, 2025 जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को अभिलाष दीक्षित निवासी आलू थोक थाना कोतवाली शहर ने शहर पुलिस को तहरीर दी थी कि अभियुक्त राधे उर्फ अभय प्रताप सिंह निवासी चन्दीपुरवा थाना कोतवाली शहर व 02 अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की गई जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर केस पंजीकृत किया गया था।