हरदोई: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पिता की हत्या में पुत्र की जमानत याचिका को किया निरस्त
Hardoi, Hardoi | Oct 10, 2025 अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा मूलचंद्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि 6 मई 2025 को 1.30 बजे रात में उसके भाई का लड़का राहुल पुत्र महावीर उसके घर आया और गाली देने लगा। वादी का भाई महावीर जो अभियुक्त का पिता है उसने कमरे से बाहर आ कर गाली देने से मना किया तो राहुल ने ईंट पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी।