बिछिया: मवई विकासखंड में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ; 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक!
मवई विकासखंड अंतर्गत रमतिला सहित कई ग्रामों में रविवार, 28 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। रमतिला दास टोला में अभियान का शुभारंभ समाजसेवी शुभम बैरागी एवं सांसद प्रतिनिधि इंद्रेश कुमार साकत की उपस्थिति में किया गया। रविवार शाम करीब 5 बजे आंगनवाड़ी से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देकर कहा बच्चों को खुराक दी