मांट: देवरहा बाबा की 36वीं पुण्य तिथि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Mat, Mathura | Jul 11, 2026 ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 36 वाँ योगिनी एकादशी वार्षिक पुण्यतिथि महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ब्रह्मारिशी देवदास जी महाराज ने बाबा के गर्भ गृह व महा समाधि का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया ।