बदायूं: बदायूँ डीएम की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रिमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 135 लाभार्थीयों व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अन्तर्गत 311 लाभार्थीयों को लाभान्वित किया गया है।