लाडपुरा: रींगस खाटूश्याम तक स्लिप लेन बनाने की मांग को लेकर श्याम भक्तों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Ladpura, Kota | Jun 7, 2024 रींगस खाटूश्याम तक स्लिप लेन बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को श्याम भक्तों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर खाटूश्यामजी तक जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्लिप लेन बनाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में श्याम भक्तों ने बताया कि 2 दिन पूर्व इस मार्ग पर आरती दीदी की सड़क हादसे में मौत हो गयी।